राजनांदगांव

किसान जोड़ो यात्रा का आगमन 27 को
19-Nov-2022 3:03 PM
किसान जोड़ो यात्रा का आगमन 27 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 नवंबर।
राजनांदगांव किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन साहू द्वारा गत् दिनों बैठक आयोजित किया गया। बैठक में राजनांदगांव जिले के समस्त ब्लॉक गठन एवं किसान कांग्रेस, किसान जोड़ो यात्रा के संबंध में चर्चा की।
बैठक में बताया गया कि खैरागढ़ से प्रदेश अध्यक्ष रामविलास साहू सहित प्रदेश पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम राजीव भवन रायपुर से हरी झंडी दिखाकर 8 नवंबर को रवाना किया था।

खैरागढ़ से राजनांदगांव जिला 27 नवंबर को प्रवेश करेंगे। किसान जोड़ो यात्रा में मां भवानी मंदिर ढ़ारा होते हुए डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी का दर्शन कर तुमड़ीबोड भानपुरी होते हुए राजनांदगांव शहर गुरुनानक चौक से गंज चौक तक किसान पद यात्रा किया जाएगा। तत्पश्चात भानेश्वरी मंदिर सिंघोला होते हुए रानीतई विदाई किया जाएगा।

बैठक में योगेन्द्रदास वैष्णव,  राजेंद्र साहू, नरेन्द्र दास वैष्णव, भोजराम साहू, भनेश्वरी साहू,  ललिता टार्जन साहू,  चुम्मन साहू, ओमप्रकाश साहू  समेत अन्य लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट