राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने पं. नेहरू को किया याद
16-Nov-2022 2:51 PM
शहर कांग्रेस ने पं. नेहरू को किया याद

जयंती पर संगोष्ठी सभा आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 नवंबर।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की 132वीं जयंती पर सोमवार 14 नवंबर को उनके जीवन पर संगोष्ठी सभा का आयोजन कांग्रेस भवन में किया गया। संगोष्ठी सभा के बाद लखोली स्कूल में बच्चों की बीच जाकर उनका मुंह मीठा करवाकर बाल दिवस मनाया गया।

दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने संगोष्ठी सभा का संचालन करते बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 14 नवंबर को कांग्रेस भवन में पं. जवाहर लाल नेहरू के तैलचित्र पर माल्र्यापण कर संगोष्ठी सभा की शुरूआत की गई। संगोष्ठी सभा को खादी एवं ग्रामोद्योग के सदस्य श्रीकिशन खंडेलवाल समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर शहर अध्यक्ष श्री छाबड़ा ने कहा कि गुलाम भारत देश को आजाद कराने में पं. नेहरू का अतुलनीय योगदान है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता। आधुनिक भारत के निर्माता पं. नेहरू ने शिक्षा को बढ़ावा दिया। औद्योगिक नीति से देश को आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कराने में अग्रिम भूमिका निभाई और देश की अर्थव्यवस्था सुधारने में उनकी अहम भूमिका रही। पं.नेहरू को बच्चों से विशेष स्नेह था। जिसके कारण वह चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध हुए। उनकी जयंती 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में बच्चें विशेष रूप से मनाते हैं। पं. नेहरू के बताए मार्गों को अनुशरण करते आगे बढ़े।

संगोष्ठी सभा में विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, झम्मन देवांगन, हनी ग्रेवाल, पोषण यादव, मामराज अग्रवाल, प्रभात गुप्ता, मनीष साहू सहित अन्य उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन महामंत्री फिरोज अंसारी ने किया।
 


अन्य पोस्ट