राजनांदगांव

सभा ने सर्वसम्मति से नया अध्यक्ष चुना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 नवंबर। सेवानिवृत्त डीएसपी पं. प्रदीप कुमार मिश्रा को सोमवार को कार्यकारिणी सभा की बैठक में सर्वसम्मति से कान्यकुब्ज सभा राजनांदगांव का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विगत दिनों डॉ. सूर्यप्रकाश द्विवेदी द्वारा अध्यक्ष पद से त्यागपत्र दिए जाने के उपरांत इस विषय पर कार्यकारिणी सभा की बैठक आहूत की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते डॉ. अरूण शंकर दीक्षित ने पूर्व अध्यक्ष डॉ. द्विवेदी के कार्यकाल की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते उनके निजी कारणों को दृष्टिगत रखते उनका त्यागपत्र स्वीकार करने का प्रस्ताव रखा। डॉ. एएस दीक्षित ने साहित्यकार डॉॅ. बल्देव प्रसाद मिश्र के पौत्र पं. प्रदीप कुमार मिश्रा का नाम अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया। जिसका समर्थन प्रकाश शुक्ला एवं सदस्यों ने करतल ध्वनि से किया। बैठक को डॉ. सूर्यप्रकाश द्विवेदी, संरक्षकगण ऋषिकुमार तिवारी, प्रो. आरपी दीक्षित, पातांजली बाजपेयी ने संबोधित करते निवृत्तमान अध्यक्ष डॉ. सूर्यप्रकाश द्विवेदी के कार्यकाल की सराहना करते नवअध्यक्ष प्रदीप मिश्रा को बधाई दी।
सेवानिवृत्त डीएसपी कान्यकुब्ज सभा के नए अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने सभा को संबोधित करते अध्यक्षीय दायित्व के निर्वहन के लिए स्वजनों का आभार व्यक्त किया। अंत में सभा के उपाध्यक्ष पं. विष्णु दत्त तिवारी ने आभार व्यक्त करते कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की। सभा का संचालन सचिव अजय शुक्ला व कोषाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने किया। बैठक में करूणा शंकर तिवारी, विवेक शुक्ला, अजय मिश्रा, राजकिशोर मिश्रा, संजीव मिश्रा, सुनील बाजपेयी, भूपेन्द्र बाजपेयी, सुरेन्द्र दुबे, शैलेष शुक्ला, निर्मल शुक्ला, लक्ष्मीकांत मिश्रा, मदन मोहन मिश्रा, विकास शुक्ला, सुधीर शुक्ला व शोभाशंकर त्रिपाठी, तन्मय दुबे उपस्थित रहे।