राजनांदगांव
समर्थन मूल्य पर किसानों से हो रही मक्का खरीदी
08-Nov-2022 2:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 नवंबर। छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड द्वारा जिले में कृषि साख समिति एवं लेम्पस के माध्यम से पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर एक नवंबर 2022 से 28 फरवरी 2023 तक मक्का खरीदी की जाएगी। भारत सरकार द्वारा औसत अच्छे किस्म एफएक्यू मक्का के लिए 1962 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है।
मक्का खरीदी की अधिकतम सीमा 10 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित है। मक्का में नमी का निर्धारित मापदंड 14 प्रतिशत है। किसानों को मक्का विक्रय की राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में डिजिटल मोड से किया जाएगा। मक्का उपार्जन से संबंधित समस्याओं एवं कठिनाइयों का खाद्य विभाग के कॉल सेंटर नंबर 1800-233-3663 में दर्ज कराया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


