राजनांदगांव

सनसिटी में रंगोली बनाओ व दीया सजाओ स्पर्धा के परिणाम घोषित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अक्टूबर। सनसिटी में दीपावली अवसर पर दीया व रंगोली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। सनसिटी में आयोजित दीया सजाओ व रंगोली बनाओ प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए।
दीया सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम प्राप्ति गोलछा, रश्मि शर्मा, द्वितीय भारती गौते, रुपाली गांधी, मेघाली चोपड़ा, तृतीय किरण बगानी, दीप्ति बिंदल, प्राची गोलछा, दिया खंडेलवाल विजेता रही। वहीं स्वयं के द्वारा बनाई गई रंगोली बनाओ प्रतियोगिता में प्रथम लक्ष्मी चौहान, रौशनी झा, द्वितीय संस्कृति अग्रवाल, मयंक जोशी, दिशा साहिता, तृतीय नयन अग्रवाल, सेजल कोटक, श्रेया खोटेले, सभ्यता सोनी, प्रिया सोनी रही।
रंगोली में प्रथम नीतू गोलछा, रुपाली गांधी, द्वितीय मेघाली चोपड़ा, शेषकुमारी साहू, तृतीय प्रथम भोजानी, शगुन डागा रही। इस प्रतियोगिता में भाग लिए शेष प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए जाएंगे। ये सभी पुरस्कार महावीर ग्रुप द्वारा विनोद बोहरा की ओर से दिए जा रहे हैं।
सनसिटी के अध्यक्ष आनंद चोपड़ा व सचिव दिलीप गोलछा ने धन्यवाद ज्ञापित किया है। उक्त जानकारी सनसिटी के पीआरओ मनीष साहिता ने दी।