राजनांदगांव

आज से तीन दिनी श्री जलाराम बापा जन्मोत्सव
29-Oct-2022 2:23 PM
आज से तीन दिनी श्री जलाराम बापा जन्मोत्सव

कल निकलेगी शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 अक्टूबर।
कैलाश नगर स्थित श्री जलाराम बापा मंदिर में श्री जलाराम बापा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस बार मंदिर में तीन दिवसीय श्री जलाराम जन्म-जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया है।
श्री जलाराम मंदिर के पुजारी पं.मनोज शुक्ला ने बताया कि श्री जलाराम बापा का तीन दिवसीय जन्म-जयंती महोत्सव कार्यक्रम की नगर में धूम रहेगी।
उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर को लाभ पंचमी पर मंदिर में सायं 7 बजे से श्याम के दिवानों द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा।
बताया गया कि कल 30 अक्टूबर को सुबह 10.8 बजे से अखंड रामायण का पाठ होगा। इसी तरह 31 अक्टूबर की सुबह लगभग सवा दस बजे से श्री जलाराम बापा जी के भजन कार्यक्रम होगा। तत्पश्चात श्री बापा जी का धूमधाम के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम व महाआरती का आयोजन किया गया है।
 


अन्य पोस्ट