राजनांदगांव

तिब्बती शरणार्थियों की दुकानों में बढ़ी ग्राहकी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 28 अक्टूबर। देश की उत्तरी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं से जिले के तापमान गिर रहा है। पिछले दो दिनों से सुबह और शाम के वक्त में ठंडी हवाएं चल रही है। धीरे-धीरे ठिठुरन बढ़ती जा रही है। ठंड की दस्तक के साथ लोगों के दिनचर्या पर भी असर दिखने लगा है। शाम ढ़लते ही सडक़ों में आवाजाही कम होने लगी है। उधर तिब्बत शरणार्थियों की पारंपरिक सालाना दुकानों में ग्राहकी बढ़ रही है। ठंड की शुरूआत के साथ गर्म कपड़ों का बाजार सज गया है।
स्थानीय फ्लाई ओवर के नीचे तिब्बती समुदाय के लोगों ने गर्म कपड़ों का बाजार जमा लिया है। इस साल मौसम विभाग ने कड़ाके की सर्दी पडऩे की संभावना जाहिर की है। अक्टूबर को आखिरी दिनों में गिर रहे पारा से ठिठुरन बढऩे की संभावना प्रबल हो रही है। एक जानकारी के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं दिन में तापमान में आंशिक बढ़ोत्तरी हुई। इसके बावजूद सर्द हवाओं ने लोगों को हल्की ठंड का अहसास कराया।
बताया जा रहा है कि नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दीली हवाएं चलेंगी। इससे लोगों को सर्दी के मौसम में सावधानी बरतनी पड़ेगी। पिछले कुछ सालों से अक्टूबर-नवंबर के बजाय दिसंबर में ही ठंड ने अपना असर दिखाया है, लेकिन इस साल स्थिति अलग है। इसके पीछे रिकार्डतोड़ बरसात भी है। वातावरण में नमी के कारण ठंडी हवाएं दिन में अपना असर दिखा रही है। इस बीच ऊनी कपड़ों की खरीददारी बढ़ी है। उच्च किस्म के गर्म कपड़ों के दाम में भी बढ़ोत्तरी हुई है। कोरोनाकाल के दौरान ऊनी व्यापार भी सिमटा रहा। इस साल अच्छी ठंड पडऩे की उम्मीद लिए तिब्बती ऊनी कारोबारियों ने शहर में अपना अस्थाई ठिकाना बना लिया है।