राजनांदगांव
जनता के हित में मिलजुल कर लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे - रमेश
21-Oct-2022 3:31 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 20 अक्टूबर। भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रमेश पटेल ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन और जनता के हित में कार्य करने के लिए तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि हम सभी मिलजुल कर जनता के हित में कार्य करेंगे और आने वाले समय में भूपेश सरकार के खिलाफ शंखनाद करेंगे।
भाजपा मीडिया सेल के अनुसार भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक को पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, राजेंद्र गोलछा, सावन वर्मा जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, तरुण लहरवानी, रोहित चंद्राकर, अतुल रायजादा, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम का संचालन सावन वर्मा ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे