राजनांदगांव

कूच बिहार ट्रॉफी में नांदगांव के गौरव का चयन
21-Oct-2022 11:56 AM
कूच बिहार ट्रॉफी में नांदगांव के गौरव का चयन

  चुने गए अंडर-19 टीम के लिए   
‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 21 अक्टूबर।
देश की ख्याति प्राप्त कूच बिहार क्रिकेट ट्रॉफी की अंडर-19 टीम के लिए राजनांदगांव के गौरव मिश्रा का चयन किया गया है। शहर के रहने वाले गौरव मिश्रा क्रिकेट के खेल में पहले भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर  लोगों की शाबासी पा चुके हैं। प्रदेश की 19 सदस्यीय टीम में गौरव इकलौते राजनांदगांव शहर के खिलाड़ी हैं। आने वाले दिनों में यह प्रतियोगिता अलग-अलग प्रदेशों में होगी। जिसमें गौरव छत्तीसगढ़ की टीम से खेलते नजर आएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  द्वारा आयोजित किए जाने वाले टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेटए सीनियर महिला टी-20 क्रिकेट, वीनू मांकड़ अंडर-19 क्रिकेट  में प्रदेश की टीम देश के विभिन्न जगहों पर खेल रही है। अब प्रदेश की युवा टीम कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। कूच बिहार ट्राफ्री अंडर-19 के अंतर्गत पुरूषों के डेज टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसके लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है।

खास बात यह है कि देश की प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में शहर के गौरव का प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयन किया गया है। प्रदेश की 19 सदस्यीय टीम में जिले से गौरव मिश्रा इकलौते खिलाड़ी है। गौरव आने वाले दिनों में इस प्रतियोगिता में शामिल होने अलग-अलग प्रदेशों में छत्तीसगढ़ टीम से खेलते नजर आएंगे। ज्ञात हो कि इससे पहले भी गौरव ने प्रदेश का अलग-अलग प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व किया है। ज्ञात हो कि हाल ही में हरियाणा से छत्तीसगढ़ की टीम वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलकर लौटी है। जिसमे भी गौरव शामिल रहे है। इधर गौरव मिश्रा का चयन प्रदेश की टीम में होने के बाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कोठारी, सचिव योगेश बागड़ी व अन्य सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है।


अन्य पोस्ट