राजनांदगांव

अधिकारी-कर्मचारियों ने निगम में चलाया स्वच्छता अभियान
16-Oct-2022 4:45 PM
अधिकारी-कर्मचारियों ने निगम में चलाया स्वच्छता अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 अक्टूबर।
नगर निगम कार्यालय में शनिवार सुबह स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके तहत अधिकारी-कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के साथ अपने-अपने कमरे एवं निगम परिसर की सफाई की। साथ ही महिला स्व सहायता को कार्यालय का अपशिष्ट संग्रहण करने दिए गए शासन के अनुक्रम में कार्यालय अपशिष्ट में कागज के कचरे, फाईल बोर्ड, कार्ड बोर्ड बाक्स आदि संग्रहण कर महिला स्व सहायता को दी।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि कलेक्टर की मंशानुरूप अवकाश के दिन माह के तीसरा शनिवार को अपने-अपने कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाने के अनुक्रम में नगर निगम में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ -सफाई किया गया और फाईलों का संधारण किया गया। उन्होंने कहा कि शासन के राज्य शहरी विकास अभिकरण  द्वारा दिए गए  निर्देशानुसार विशेष स्वच्छता अभियान (2 से 31 अक्टूबर) अंतर्गत विभागों में महिला स्व सहायता समूहों (एसएसजी) के नेतृत्व में कार्यालय अपशिष्ट संग्रहण के लिए 3 आर (रिड्यस, रीयूज, रिसायकल) कियोस्क स्थापित किया जाकर अलग-अलग कचरे को एकत्र करने हेतु प्रोत्साहित किया जाना है। कार्यालय अपशिष्ट में कागज के कचरे, पुराने रिकार्ड, रिपोर्ट, फाईल बोर्ड, पैकेजिंग आइटम, कार्ड बोर्ड बाक्स आदि पुन: चक्रण कर उपयोग के लिए किया जाना है। इस अवसर पर उपायुक्त सुदेश कुमार सिंह, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी, महापौर परिषद के सचिव संजीव मिश्रा, प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा सहित अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्यालय की सफाई की।


अन्य पोस्ट