राजनांदगांव

भारत जोड़ो पदयात्रा की बनी रूपरेखा - जैन
16-Oct-2022 3:14 PM
भारत जोड़ो पदयात्रा की बनी रूपरेखा - जैन

  शहर दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक आयोजित 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
राजनांदगांव, 16 अक्टूबर।
शहर कांग्रेस दक्षिण ब्लॉक की शुक्रवार को कांग्रेस भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कहा कि प्रत्येक माह की 14 तारीख को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आदेशनुसार शहर कांग्रेस के प्रभारी अरूण सिसोदिया के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस की समीक्षा बैठक शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

श्री जैन ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मंशानुसार सर्व धर्म सद्भाव के साथ नवरात्रि पर्व के चलते की गई। जिसमें दक्षिण ब्लॉक में स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं 2 अक्टूबर को गांधी प्रतिमा पुराना बस स्टैंड से भारत जोड़ो पदयात्रा बूथ स्तर की प्रारंभ की गई। जिसमें बड़ी संख्या में ब्लॉक पदाधिकारी तिरंगा लेकर और छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं के पाम्पलेट लेकर आम जनता से मिले। 
बैठक में शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने पदयात्रा के लिए बूथ स्तर पर मंदिर एवं धार्मिक स्थलों की सूची एकत्र करने के निर्देश दिए। बैठक में दक्षिण ब्लॉक के उपाध्यक्ष डॉ. कुमार ने वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति करने का प्रस्ताव रखा, जिसे ब्लॉक का दौरा कर वार्ड अध्यक्ष जल्द ही बनाने की बात ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने कही। वहीं संयुक्त महामंत्री अवधेश प्रजापति ने तिरंगा यात्रा की तरह भारत जोड़ो यात्रा को जनमानस तक पहुंचाने एवं यात्रा के उद्देश्य को किस तरह आम जनता तक बताया जाए यह बात कही। 

बैठक में खैरुन निशा, महेश अग्रवाल, विष्णु सिन्हा, लक्खु रूपचंदानी, अनीष जैन, सतीश सोनपिपरे, शाबिर जिंदरान, जसबीर सिंह भटिया, ऋषि शास्त्री, अवधेश प्रजापति, अतुल शर्मा, जितेश सिमनकर, मोहसिन कुरैशी, गंगाबाई साहू, अनिल सिन्हा, आशीष सोनकर, डॉ. कुमार, शुभम कसार, अशोक सेन, धनश्याम श्रीरंगे, मोहन चुनरकर, राजेश पटेल, सोहेल कुरैशी, लक्की रामटेके, कमलेश कोसरे, जाहिद रिजवी, गजेन्द्र शर्मा, कलीम खान अन्य कांग्रेसी शामिल थे। बैठक का संचालन सूर्यकांत जैन व आभार प्रदर्शन अनीष जैन ने किया।


अन्य पोस्ट