राजनांदगांव

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में प्रतिभागी कर रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन
13-Oct-2022 3:51 PM
छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में प्रतिभागी कर रहे उत्कृष्ट प्रदर्शन

ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में दिख रहा है उत्साह

राजनांदगांव, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढिय़ा के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने, प्रतिभागियों को मंच प्रदान करने, उनमें खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढिय़ा  ओलांपिक 2022-23 का आयोजन खैरागढ़ कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर के मार्गदर्शन में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में भी किया जा रहा है।

छत्तीसगढिय़ा ओलांपिक मार्गदर्शिका एवं कार्ययोजना में सम्मिलित 14 प्रकार के खेलों गिल्ली डंडा, पिट्टूल,  संखली,  लंगड़ी दौड़, कबड्डी,  खो-खो,  रस्साकस्सी,  बाटी (कंचा),  बिल्लस,  फुगड़ी, गोड़ी दौड़, भंवरा,  100 मीटर दौड़,  लंबीकूद 06 से 15 अक्टूबर  तक राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायतों में खेल का आयोजन किया जा रहा है। बीते दिनों कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत अकरजन में लीला प्रकाश मंडावी अध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुरली सिंह वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत खैरागढ़,  अशोक कुमार साव  प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खैरागढ़,  अनिमेष सिंह जिला समन्वयक युवा मितान क्लब,  बैधनाथ वर्मा सहित शिक्षक एवं अन्य कर्मचारी-अधिकारीगण,  अकरजन के सरपंच दुर्गेश साहू एवं पंचगण,  युवा मितान क्लब के सदस्य एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।  सभी खेलों में सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों जो उत्कृष्ट प्रदर्शन किए हैं, वो जोन स्तर के आयोजन में भाग लेंगे।


अन्य पोस्ट