राजनांदगांव

नवपदस्थ एएसपी पटले ने सम्हाला कार्यभार
13-Oct-2022 1:34 PM
 नवपदस्थ एएसपी पटले ने सम्हाला कार्यभार

राज्य पुलिस सेवा 2008 बैच के डीएसपी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 अक्टूबर।
राजनांदगांव जिले के नए एएसपी लखन पटले ने विधिवत रूप से पदभार सम्हाल लिया है। उन्होंने संजय महादेवा के स्थान पर अपनी ज्वाईनिंग दी है। 2008 बैच राज्य पुलिस सेवा के अफसर श्री पटले मूलत: कवर्धा जिले के झलमला क्षेत्र के रहने वाले हैं। डीएसपी के तौर पर उन्होंने राज्य के लगभग सभी संभागों में अपनी सेवाएं दी है।

प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में अंबिकापुर में अपनी प्रशासनिक सेवा की शुरूआत की। तत्पश्चात वह भानुप्रतापपुर, सुकमा में लंबे समय तक पदस्थ रहे। बिलासपुर में उन्होंने सीएसपी के रूप में बेहतर काम किया। करीब 4 साल पूर्व राजनांदगांव में उन्हें डोंगरगढ़ एएसपी के तौर पर पदस्थ किया गया था। बाद में वह दुर्ग-रायपुर  और रायगढ़ में इसी पद पर सेवाएं दी। ‘छत्तीसगढ़’ से चर्चा करते श्री पटले ने कहा कि कानून व्यवस्था और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

उन्होंने आम लोगों से पुलिस  का सहयोगात्मक व्यवहार करने पर जोर दिया। जनता के साथ संवाद करने के मामले में भी पुलिस की रूचि रहेगी। श्री पटले ने कहा कि गैर कानूनी गतिविधियों पर किसी भी प्रकार की ढ़ील नहीं दी जाएगी। उन्होंने अपने पुराने प्रशासनिक अनुभव के आधार पर कहा कि स्थानीय भौगोलिक और सामाजिक परिस्थितियों के आधार पर अपना उत्कृष्ट कार्य करेगी।
 


अन्य पोस्ट