राजनांदगांव
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 अक्टूबर। नगर झेरिया यादव समाज के चुनाव में गरीबाराम यादव पुन: अध्यक्ष तथा पूनाराम यादव सचिव चुने गए हैं। वर्तमान पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा होने पर जिला अध्यक्ष ज्योतिषराम यादव के निर्देशन में नगर इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार को दीनदयाल नगर चिखली स्थित सामाजिक भवन में संपन्न किया गया।
बैठक में सदस्यों ने वर्तमान सदस्यों के कार्यकाल को संतोषप्रद बताते सर्वसम्मति से सभी पदाधिकारियों को आगामी 3 वर्ष के लिए पुन: चयनित किया। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष. दुर्गेश यादव, संगठन सचिव सुदेश यादव एवं अमन यादव, महामंत्री कृष्णा यादव, सह सचिव संतोष यादव एवं मुरली यादव, कोषाध्यक्ष राजेश यादव, सलाहकार महेश यादव एवं मनोज यादव, प्रचार प्रसार सचिव दीपक यादव एवं चेतन यादव शामिल हैं। इसके अलावा मालती यादव, श्रवण यादव, रामलाल यादव एवं झंगलुराम यादव को संरक्षक मनोनीत किए गए। कार्यकारिणी में रमेश यादव, गोविंदा यादव, ब्रिजलाल यादव, रामु यादव, भारत यादव शामिल किए गए हैं। आगामी बैठक में समाज के महिला पदाधिकारियों का चुनाव एवं कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। उक्त जानकारी समाज के सचिव पूनाराम यादव ने दी।


