राजनांदगांव

शिवगंगा महाआरती की 51वीं कड़ी
09-Oct-2022 3:47 PM
शिवगंगा महाआरती की 51वीं कड़ी

राजनांदगांव, 9 अक्टूबर। शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी तट पर प्रति प्रदोष पर आयोजित शिव गंगा महाआरती में भक्तों का उत्साह छलका। भक्तों ने विधि-विधान से शिव गंगा महाआरती की और नदियों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया। मासिक पत्रिका द ट्रायो ने प्रतिमास प्रदोष तिथि पर शिवनाथ नदी तट पर शिवगंगा महाआरती की शुरूआत पांच वर्ष पूर्व की, जो अनवरत जारी है। इसी कड़ी में अक्टूबर माह के प्रदोष तिथि शुक्रवार संध्या शिवनाथ नदी तट स्थित शिव गंगा घाट में शिव गंगा महाआरती का भव्य आयोजन किया गया। यहां भक्तों ने शिव गंगा महाआरती कर नदियों के संरक्षण का संकल्प लिया। शिव गंगा महाआरती में आलोक शर्मा, किशोर महेश्वरी, मनीष द्विवेदी, परमानंद रजक, हफीज खान समेत अन्य लोग शामिल थे।
 


अन्य पोस्ट