राजनांदगांव

जिला साहू संघ डेलीगेट चुनाव में कमलकिशोर ग्रुप का दबदबा
08-Oct-2022 2:58 PM
जिला साहू संघ डेलीगेट चुनाव में कमलकिशोर ग्रुप का दबदबा

कमल, अमर, नीरा और शैलेन्द्र ने दर्ज की जीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर।
जिला साहू संघ राजनांदगांव के प्रथम चरण के निर्वाचन में वर्तमान अध्यक्ष कमलकिशोर साहू समर्थकों की जीत हुई है। छत्तीसगढ प्रदेश साहू संघ रायपुर के पर्यवेक्षक सीए बीए साहू, सह पर्यवेक्षक विजय सिंह साहू, दुर्जन सिंह साहू तथा अंजनी साहू एवं मुख्य चुनाव अधिकारी एलडी हिरवानी, सहायक चुनाव अधिकारी गुनेंद्र साव के मार्गदर्शन में जिले के पांच तहसीलों नगर साहू संघ राजनांदगांव, तहसील साहू संघ राजनांदगांव, डोंगरगांव, डोंगरगढ़ एवं छुरिया का डेलीगेट चुनाव जिला साहू सदन राजनांदगांव में गत् दिनों संपन्न हुआ।

उक्त चुनाव में वर्तमान अध्यक्ष कमल किशोर साहू, उपाध्यक्ष नीरा साहू, शैलेंद्र कुमार साहू, महामंत्री अमरनाथ साहू सहित कई बड़े पदाधिकरी विजयी हुए हैं। अन्य विजेताओं में नगर साहू संघ राजनांदगांव से कमलकिशोर साहू, नीरा साहू, नरेश कुमार गंजीर, राजेश साहू , डोंगरगढ़ से खेदूराम साहू पूर्व विधायक, अशोक साहू पूर्व अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। डोंगरगांव से अमरनाथ साहू, गणेशराम साहू, नीलमणी साहू, कौशल साहू, छुरिया से मिलापदास साहू, मदनलाल साहू, राजनादगांव तहसील से चंद्रशेखर साहू, तुलदास साहू, तिजेश्वरी साहू, दिलीप साहू, शैलेंद्र कुमार साहू चुनाव जीत गए हैं।

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव 9 को
प्रथम के चरण के चुनाव में निर्वाचित डेलीगेट व सभी पांच तहसील के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा जिला अध्यक्ष व दो उपाध्यक्ष का निर्वाचन किया जाएगा। इस निर्वाचन मे कुल 32 डेलीगेट व तहसील पदाधिकारी भाग लेंगे। चुनाव अधिकारी के रूप में महेश्वर प्रसाद साहू, परदेशीराम साहू, परसादीराम साहू, केआर साहू, चौतराम साहू, बाबूलाल साहू, पवन कुमार साहू, यशवंत साहू, पूजा साहू, मन्नू साहू, नंदनी साहू, शुभेंद्र साहू, चंद्रकांत साहू, दीपक साहू, संतोष साहू, ईश्वर साहू, केडी साहू, दौलत साहू, धनसाय साहू, मिलन साहू, लविंद्र साव, देवेश साहू आदि अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट