राजनांदगांव

राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। स्थानीय दिगंबर जैन समाज राजनांदगांव के श्रमण सेवा संघ द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 76वें अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा पर कल 9 अक्टूबर को पूजन विधान एवं करूणा दान के रुप में रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है।
श्रमण सेवा संघ के श्रेयांश जैन यश ने बताया कि श्रमण युवा संघ द्वारा सुबह 7 बजे से नित्य पूजन अभिषेक के साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पूजन आचार्य छत्तीसी विधान मंदिर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें युवा मंडल आचार्य विद्यासागर पाठशाला के सभी छात्र आदर्श महिला मंडल बालिका मंडल उपस्थित रहेंगे। श्रमण सेवा संघ द्वारा सुबह 10 बजे आचार्य श्री के 76वें वैराग्य अवतरण दिवस पर 76 यूनिट रक्त जरूरतमंदों को औषध दान के रूप में प्रदाय किए जाने का लक्ष्य है। उक्त जानकारी श्रवण सेवा संघ के श्रेयांश यश जैन ने दी।