राजनांदगांव
धर्मेन्द्र, प्रताप और सागर का सैनिक कैम्प में चयन
08-Oct-2022 2:55 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में संचालित एनसीसी नेवल यूनिट के कैडेटों का ऑल इंडिया नव सैनिक कैम्प में चयन हुआ। इस कैम्प के लिए पीओ कैडेट धर्मेन्द साहू, पीओ प्रताप सिंह एवं एल कैडेट सागर सिन्हा तीनों कैडेटों ने भोपाल में आयोजित एनएससी एंड 1 एनएससी एंड 2 और पीआरई एनएससी में कठिन काम्पीटिशन में सफल होकर अपना स्थान ऑल इंडिया नव सैनिक कैम्प के लिए सुनिश्चित किया। इस कैम्प के लिए एनसीसी कैडेट एमपी एंड सीजी डायरेक्टरेड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कैडेट ने बताया कि अलग-अलग राज्य के डायरेक्टरेड से आए विभिन्न कैडेटों के मध्य कठिन काम्पीटिशन रहा और इन्होंने अंतत: ऑल इंडिया नव सैनिक कैम्प हेतु अपना चयन सुनिश्चित किया।
इस अवसर पर दिग्विजय कॉलेज के प्राचार्य डॉ.केएल टांडेकर ने कैडेटों को शुभकामनाएं दी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे