राजनांदगांव
महोबिया ने किया ओलंपिक खेल का शुभारंभ
08-Oct-2022 2:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 8 अक्टूबर। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में प्रदेश स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का गुरुवार को आगाज हुआ। जिले में गांव-गांव में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक के माध्यम से पारंपरिक खेल गिल्ली-डंडा, लंगड़ी दौड़, पि_ुल, रस्साकसी, फुगड़ी, भौंरा, खो-खो सहित अन्य लोगों का आयोजन किया गया।
जनप्रतिनिधियों और खैरागढ़ कलेक्टर डॉ. जगदीश सोनकर ने ने रस्सा खींचकर खिलाडिय़ों और ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। खैरागढ़ में आयोजित खेलकूद में विधायक प्रतिनिधि नीलाम्बर वर्मा शामिल थे। ओलंपिक खेल का शुभारंभ पर्तिका महोबिया ने किया। खैरागढ़ शहर के फतेह सिंह मैदान में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक का आयोजन किया गया। जिसमें लंगड़ी दौड़, पिट्टुल, भौंरा तथा गिल्ली-डंडा का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर सहित जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे