राजनांदगांव

दो बार की शादी में असफल सीए ने शिवनाथ नदी में कूदकर की खुदकुशी
30-Sep-2022 12:23 PM
दो बार की शादी में असफल सीए ने शिवनाथ नदी में कूदकर की खुदकुशी

दुर्ग पुलिस को सुबह मिली लाश
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 30 सितंबर।
राजनांदगांव के रहने वाले एक चार्टड एकाउंटेंड (सीए) पलाश अग्रवाल ने दुर्ग स्थित शिवनाथ नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटना के लिए मृतक के निजी कारणों का हवाला दिया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार सुबह गोताखोरों की मदद से शव बरामद कर ली है। विपरीत मौसम होने के कारण कल गोताखोर शव की तलाश नहीं कर पाए। आज सुबह शव मिलने से परिजनों के होश उड़ गए।

मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय स्टेशनपारा  निवासी पलाश अग्रवाल की गाड़ी दुर्ग स्थित शिवनाथ नदी के पुराने पुल में लावारिश हालत में मिला। किसी तरह परिजनों को यह खबर मिली तो सभी वहां पहुंचे।  पुल में कार मिलने से परिजनों के मन में कई तरह के अंदेशे पैदा हो गए। इसके बाद पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। पुलिस ने शंका के आधार पर गोताखोरों को पानी में उतारा और आज सुबह उसका शव बरामद किया गया। बताया गया कि मृतक पलाश अग्रवाल की दो बार शादी की, लेकिन उसकी दोनों शादियां असफल रही।

इस कारण वह तनाव में था।  पलाश अग्रवाल शादी में नाकाम होने के कारण पिछले  कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। गुरुवार को रायपुर जाने निकले पलाश की गाड़ी पुल में मिली। परिजनों ने रायपुर जाने के दौरान उससे मोबाइल में संपर्क भी किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसवी नहीं किया। किसी अनहोनी की आशंका के चलते उसकी पतासाजी की गई। इधर कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने सीए के शव को नदी से बरामद किया है। इस संबंध में  दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने 'छत्तीसगढ़’ को बताया कि मृतक ने आत्महत्या की है। उसके मोबाइल और अन्य जरूरी सामान कार में मिले हैं। उन्होंने बताया कि निजी कारणों के चलते उसने यह कदम उठाया है।
 


अन्य पोस्ट