राजनांदगांव
आज शाम लखोली क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित
23-Sep-2022 3:43 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 23 सितंबर। नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि राजनांदगांव क्षेत्रांतर्गत लखेाली कन्हारपुरी स्थित उच्च स्तरीय जलागार को साफ कराया जाना है। सफाई करने के कारण लखोली कन्हारपुरी स्थित उच्च स्तरीय जलागार नहीं भर पाएगा। जिससे लखेाली कन्हारपुरी (क्षमता 10 लाख लीटर) टंकी से 23 सितंबर को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जिसके कारण लखोली, संतोषी नगर, चक्की पारा, दुर्गा चौक लखोली, संजय नगर, लखोली नाका क्षेत्र, कन्हारपुरी सम्पूर्ण क्षेत्र एवं सन सिटी क्षेत्र में शाम की पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। कल 24 सितंबर से पेयजल सप्लाई यथावत रहेगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते सहयोग करने की अपील की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे