राजनांदगांव
शासकीय शोक घोषित न कर मोदी ने किया देश का अपमान - छाबड़ा
17-Sep-2022 3:12 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 17 सितंबर। शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के देवलोकगमन पर शासकीय शोक घोषित न किए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि शंकराचार्य का पद हिन्दू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण है। हिंदुओं का मार्गदर्शन एवं भगवत प्राप्ति के साधन आदि विषयों में हिंदुओं को आदेश देने के विशेष अधिकार शंकराचार्यों को प्राप्त होते हैं।
कुलबीर ने आरोप लगाते कहा कि एक ऐसे सन्यासी जो स्वतंत्रता सेनानी भी रहे, उनके देह त्याग के बाद खुद को हिन्दुवादी कहने वाली भाजपा सरकार एक दिन का शोक भी व्यक्त नहीं कर पाई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे