राजनांदगांव
मधुसूदन का प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर स्वागत
13-Sep-2022 2:50 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 सितंबर। भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण उपाध्यक्ष पद पर नवाजे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
सोमवार को डोंगरगढ़, छुरिया, लालबहादुर नगर एवं शहर के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव का पुष्पाहार से स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में राजेश श्यामकर, सावन वर्मा, रमेश पटेल, किशुन यदु, तरुण लहरवानी, अतुल रायजादा, विजेंद्र ठाकुर, राकेश अग्रवाल, रामकुमार गुप्ता, चेन्नई साहू, कृष्णा तिवारी, मोनू बहादुर सिंह, आकाश चोपड़ा, प्रखर श्रीवास्तव, आशीष जैन, त्रिगुण टांक, पारस वर्मा, आशीष डोंगरे सहित बड़ी संख्या में जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे