राजनांदगांव

दिलीप अमिला का निधन
11-Sep-2022 4:13 PM
दिलीप अमिला का निधन

अंबागढ़ चौकी, 11 सितंबर।   नगर के प्रमुख व्यवसायी कांग्रेस नेता 50 वर्षीय दिलीप अमिला का शुक्रवार सुबह निधन होगया। वे नगर के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सबल सिंह बिच्छु के बेटे थे। वह अपने पीछे तीन पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार नगर के शिवनाथ मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोकसभा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष  अनिल मानिकपुरी सहित अन्य विशिष्टजनों ने दिलीप अमिला के निधन पर शोक जताया।
 


अन्य पोस्ट