राजनांदगांव

शराबबंदी : भाजपा महिला मोर्चा ने शराब दुकान का किया घेराव
06-Sep-2022 3:50 PM
शराबबंदी : भाजपा महिला मोर्चा ने शराब दुकान का किया घेराव

राजनांदगांव, 6 सितंबर। भूपेश बघेल सरकार द्वारा चुनाव के पूर्व शराबबंदी के किए गए वायदे को याद दिलाते जिला भाजपा महिला मोर्चा एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मोहारा शराब दुकान का घेराव करते बंद का आह्वान कर भूपेश सरकार को जनघोषणा पत्र में किए गए वायदे को याद दिलाते कहा कि आज लगभग 4 वर्ष सरकार को हो चुके है, परंतु आज दिनांक तक शराबबंदी की ओर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। भाजपा महिला कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरकार के खिलाफ  आंदोलन का आगाज किया और भूपेश सरकार के खिलाफ  अनोखे ढंग से ढोलक एवं मंजीरा बजाते गीतों के माध्यम से व्यंगात्मक शैली में सरकार का तीव्र विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खूबचंद पारख,  जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, डॉ. रेखा मेश्राम, देवकुमारी साहू,  सरस्वती  यादव,  मिथलेश्वरी वैष्णव,   पुष्पा गायकवाड,  कनक दुबे,  एकता अग्रहरी,   पुष्पलता गंधर्व,   छाया तिवारी,  आभा श्रीवास्तव ,  संगीत  मिश्रा,   मधु बेद, पुष्पा यादव,  कीर्ति रानी,  गीता साहू,  सुनीता यादव,  सरिता यादव,  शैल  यादव,   मणिभास्कर गुप्ता,  पुष्पा उईके, क्रांति मौर्य,  मंजू चौबे, मनोज साहू, सावन वर्मा,  तरुण लहरवानी, राजेश गुप्ता अग्रहरी,  किशुन यदु, त्रिगुण टांक,  अरुण शुक्ला,  हर्ष रामटेके,  गोलू गुप्ता,  प्रखर श्रीवास्तव,  सज्जन सिंह ठाकुर,  कृष्णा तिवारी,  मोतीराम साहू,  बैधनाथ साहू,  मनोज वैद्य, मनीष गोलछा, राधेश्याम गुप्ता, बालू भंसाली, राजू वर्मा,  गोलू सूर्यवंशी, बलवंत साहू, रजत वैष्णव, जितेंद्र साहू, कन्हैया साहू, गोविंद देवांगन, लोकेश्वर साहू, मनहरण साहू, तेजराम देवांगन, कृष्णा साहू, दीनू मनोहर साहू, भीष्म देवांगन, राजेश यादव, कमलेश बंदे, अरुण साहू,  पारस वर्मा समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट