राजनांदगांव
डोंगरगांव में जयंती पर याद किए गए राजीव
25-Aug-2022 3:16 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 25 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर सद्भावना दिवस के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डोंगरगांव द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर यहां स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यहां कांग्रेसजनों ने अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद्म कोठारी, जिला महामंत्री पंकज बांधव, वरिष्ठ कांग्रेसी देशराज जैन, ब्लॉक अध्यक्ष चेतन साहू, नगर पंचायत पूर्व उपाध्यक्ष वीरेंद्र बोरकर, किसान कांग्रेस के महामंत्री राजेंद्र साहू, किसान कांग्रेस जिला महामंत्री रोहित सोनकर, नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा निषाद, दीपिका साहू जनपद सदस्य, पूर्व अध्यक्ष संध्या साहू, ओबीसी नेता नरेंद्र साहू, संजय, रवि शुक्ला, नीलम गोस्वामी सहित अन्य उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे