राजनांदगांव

शहर कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव की जयंती
22-Aug-2022 7:16 PM
शहर कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई  राजीव की जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
 राजनांदगांव, 22 अगस्त। 
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस ने सद्भभावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान संगोष्ठी सभा व सेमिनार का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्व. गांधी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। संगोष्ठी सभा का संचालन दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने किया। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार प्रदेश महासचिव व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देशन पर सुबह 10.30 बजे कांग्रेस भवन में संगोष्ठी सभा  का आयोजन किया गया।  संगोष्ठी सभा को महापौर हेमा देशमुख,  डॉ. आफताब आलम, रमेश डाकलिया,    कुतबुद्दीन सोलंकी,  रूपेश दुबे,  झम्मन देवांगन,  आसिफ अली,  मामराज अग्रवाल,  प्रमोद बागड़ी, मेहुल मारू ने संबोधित किया। संगोष्ठी सभा में विकास त्रिपाठी,  यहया खान,  महेन्द्र शर्मा, फिरोज अंसारी,  हनी ग्रेवाल,  अशोक फडऩवीस,  प्रभात गुप्ता,  सिद्धार्थ डोंगरे,  मनीष साहू,  महेश साहू सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट