राजनांदगांव
राजीव जयंती पर शहर में दौड़ का आयोजन
20-Aug-2022 3:34 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर राज्य युवा अयोग छग शासन एवं राजीव फैंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को शहर में सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया।
दौड़ का समापन म्युनिसिपल स्कूल में किया गया। तत्पश्चात रैली में शामिल लोगों को देश की एकता और अख्ंाडता की शपथ दिलाई गई। सद्भावना दौड़ में जितेन्द्र मुदलियार, हफीज खान, हेमा देशमुख, मन्ना यादव, रूबी गरचा, फिरोज अंसारी, हरिनारायण धकेता, सूर्यकांत जैन, नितिन बत्रा, अशोक फडऩवीस, चेतन भानुशाली, अमित कुशवाहा, अभिमन्यु मिश्रा समेत अन्य धावक शामिल हुए। इधर जिला प्रशासन ने भी दिग्विजय स्टेडियम से सद्भावना दौड़ का शाुभारंभ किया। जिसमें कलेक्टर डोमन सिंह, एसपी प्रफुल्ल ठाकुर, मनीष गौतम, समेत अन्य खिलाड़ी शामिल हुए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


