राजनांदगांव

बढ़ाईटोला से निकली तिरंगा यात्रा
17-Aug-2022 4:35 PM
बढ़ाईटोला से निकली तिरंगा यात्रा

राजनांदगांव, 17 अगस्त। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पांडादाह द्वारा आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर गत् दिनों तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम एवं जिला पंचायत राजनांदगांव के सभापति घम्मन साहू, भाजयुमो मंडल पाडादाह के अध्यक्ष भुवन वर्मा, मंडल महामंत्री ज्ञानदास बंजारे, भाजयुमो महामंत्री परसराम साहू, मंडल उपाध्यक्ष विश्राम वर्मा, मंत्री नारायण साहू, डॉ. संजय वर्मा, विष्णु साहू, भोंगुदास साहू, यादोराम वर्मा, ताराचंद वर्मा, टोमन वर्मा, रूपेश साहू, संतराम साहू, हिंसा वर्मा, ज्ञानचंद सेठ, रोशन साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। तिरंगा यात्रा बढाईटोला से खुर्सीपार, घोठिया, टोलागांव, बल्देवपुर, बढाईटोला में समापन हुआ।


अन्य पोस्ट