राजनांदगांव

खैरागढ़ में मूसलाधार बारिश से सडक़ों में भरा पानी
05-Aug-2022 7:42 PM
खैरागढ़ में मूसलाधार बारिश  से सडक़ों में भरा पानी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 5 अगस्त।
खैरागढ़ इलाके में शुक्रवार को जमकर बाारिश हुई। मूसलाधार बारिश से खैरागढ़ का मुख्य मार्ग पानी से लबालब हो गया।  सडक़ में पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हुई। उमस और गर्मी से परेशान लोगों को बारिश से काफी राहत मिली। 

बताया गया है कि करीब 15 मिनट तक तेज और बारिश की छींटे पड़ते रहे। इस वजह से खैरागढ़ में वातावरण खुशनुमा हो गया। बस स्टैंड के सामने स्थित मुख्य रोड में पानी भरने से लोगों को परेशानी हुई। पानी में डूबे रहने से सडक़ गायब हो गया। धीरे-धीरे दोपहर बाद सडक़ से पानी उतरने से आवाजाही सामान्य हुई। बताया जा रहा है कि खैरागढ़ के अलावा छुईखदान क्षेत्र में भी तेज बारिश हुई है। पिछले सप्ताहभर से खंड वर्षा की स्थिति बनी हुई है। 

लिहाजा उमस और गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया है। दिन में पसीने से लथपथ लोगों को गर्म होती रातों ने बेचैन कर रखा है। 
 


अन्य पोस्ट