राजनांदगांव

60 को दिया गया प्रमाण पत्र
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 24 जुलाई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंडई में शनिवार को दिव्यांगजनों के लिए शिविर का आयोजन किया गया। यहां उनकी जांच उपरांत उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र दिया जाना था, जिसमें 254 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया एवं 60 दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
मिली जानकारी के नुसार आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में गंडई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दिव्यांगों के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं इकार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित हुए।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ राज्य शासन के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंडई में दिव्यांगों के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं इकार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर सुबह 11 से शाम 5 बजे तक आयोजित किया गया।
शिविर में 254 दिव्यांगजनो का पंजीयन किया गया। जिसमें अस्थि बाधित 174, दृष्टि बाधित 28, श्रवण बाधित 13, बहु विकलांग 39 लोग थे। कुल 254 में से 60 दिव्यांगजनो को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया है। कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत छुईखदान के सीईओ प्रकाशचंद तारम, मोहित धुर्व, चंदेल, अशोक कोसरे, बेदलाल भारती, घनशयाम शर्मा, झुमुक लाल, बसन्त श्रीवास, गेंदलाल वर्मा, गणेश जंघेल, लोकेश जंघेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।