राजनांदगांव

आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना लोकतंत्र की खूबसूरती- गीता
23-Jul-2022 3:40 PM
आदिवासी महिला का राष्ट्रपति बनना लोकतंत्र की खूबसूरती- गीता

राजनांदगांव, 23 जुलाई। देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू को निर्वाचित होने पर राजनांदगांव की जनता की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भारत वर्ष में पहली बार सर्वोच्च पद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पार्टी की ओर से जनजाति समाज की महिला को इस सर्वोच्च पद पर आसीन कराया जाना निश्चित ही नए भारत के निर्माण का पर्याय है। दौपदी मुर्मू का निर्वाचन आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर भारतीय लोकतंत्र में अंत्योदय का एक प्रकाश पुंज है।
 


अन्य पोस्ट