राजनांदगांव

हर तीसरे शनिवार अफसर करेंगे दफ्तरों की सफाई
17-Jul-2022 3:43 PM
हर तीसरे शनिवार अफसर करेंगे दफ्तरों की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 17 जुलाई।
हाल ही में जिले की कमान सम्हाले नवपदस्थ कलेक्टर डोमन सिंह ने विभागीय कार्यालयों की साफ-सफाई पर जोर देते हुए हर महीने के तीसरे शनिवार को अफसरों को दफ्तरों की सफाई बंदोबस्त को पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर डोमन सिंह ने मौखिक तौर पर जिलेभर के विभागीय प्रमुखों को  महीने के तीसरे शनिवार को  सुबह 8 से 10 बजे तक शासकीय कार्यालयों में सफाई व्यवस्था का बागडोर अपने हाथों में लेने का निर्देश दिया है। कलेक्टर दफ्तरों में जमीं धूल और गंदगी को  हटाने के लिए एक तरह से मुहिम की शुरूआत की है। जानकारी के मुताबिक कलेक्टर ने इसकी शुरूआत स्वयं के हाथों कलेक्टोरेट परिसर की सफाई से की है। कलेक्टर ने हाथों में झाडू लेकर कलेक्टोरेट के रोशनदानों में जमे जालों को भी साफ किया, वहीं परिसर में झाडू लगाकर प्रशासनिक मशीनरी को प्रोत्साहित किया।  
 


अन्य पोस्ट