राजनांदगांव

द्रौपदी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना महिलाओं के लिए गर्व की बात - गीता
29-Jun-2022 4:14 PM
द्रौपदी को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जाना महिलाओं के लिए गर्व की बात - गीता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 29 जून।
जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू ने कहा कि भाजपा ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति के उम्मीदवार की घोषणा कर दी है, जिसमें झारखंड के पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है, जो कि आदिवासी समाज सहित पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

भाजपा द्वारा द्रौपदी  मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने से देश में निश्चित रूप से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। इस चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का जीतना लगभग तय है।
द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा और गरीबों दलितों के साथ-साथ सभी लोगों को सशक्त बनाने समर्पित कर दिया। उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव भी है और उनका कार्यकाल भी उत्कृष्ट रहा है। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति होगी।

श्रीमती साहू ने कहा कि विश्व मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद ने कहा था, जब तक जीना तब तक सीखना, अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।
 


अन्य पोस्ट