राजनांदगांव

करूणा बुद्ध विहार में मनाई गई जयंती
16-Jun-2022 3:11 PM
करूणा बुद्ध विहार में मनाई गई जयंती

राजनांदगांव, 16 जून। शांतिनगर करूणा बुद्ध विहार में गत् दिनों संत कबीरदास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने कबीरजी के दोहे बोलकर उसकी व्याख्या भी की। कार्यक्रम में करूणा बुद्ध विहार के अध्यक्ष संदीप कोल्हाटकर ने कहा कि संत कबीरदास को डॉ. बाबा साहेब भीमराव आम्बेडकर अपना गुरू मानते थे। समिति के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार ऊके ने भी कबीरदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम बौद्ध सेवा समिति व रमाआई महिला मंडल द्वारा आयोजित किया गया था।
इस दौरान अनुपमा श्रीवास, सुभाष मेश्राम, कुणाल बोरकर, नीरू मेश्राम, रेणु रामटेके, तथागत कोल्हाटकर, मनीष शेन्डे, प्रेरणा भीमटे, काव्यांश चोखान्द्रे, निशा गजभिये, जागृति शेन्डे सहित अन्य लोग शामिल थे।


अन्य पोस्ट