राजनांदगांव

ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन
16-Jun-2022 3:08 PM
ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन

कलेक्टर ने किया खेल गतिविधियों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 जून।
जिला प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का विभिन्न खेल मैदानों में शिविर लगाया गया है। जिसके अंतर्गत ठाकुर प्यारेलाल हाई स्कूल, चिखली, मोतीपुर और इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षण शिविर चार जगह पर लगाया गया है।  

इसी तारतम्य  में कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने खेलों को निरीक्षण किया। मोतीपुर स्कूल मैदान में चल रहे हॉकी लीग अंतर्गत खेलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने बच्चों को चॉकलेट वितरण किया।

निरीक्षण के दौरान रणविजय प्रताप सिंह, किशोर धीवर, तौफीक अहमद, शकील अहमद, सुखदेव निर्मलकर, हेमंत सोनवानी, चंद्रहास साहू, दीपक चौहान, मनीष श्रीवास्तव, फिरोज अंसारी, सचिन खोब्रागढ़े भी उपस्थित थे। मनीष श्रीवास्तव ने कहा राजनांदगांव की हॉकी पुन: पुराने में नजर आ रही है।
 


अन्य पोस्ट