राजनांदगांव

आंबा कार्यकर्ताओं व मितानिनों का रमन ने किया सम्मान
14-Jun-2022 3:40 PM
आंबा कार्यकर्ताओं व मितानिनों का रमन ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 14 जून।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतापूर्वक 8 वर्ष पूर्ण करने पर सेवा, समर्पण, सुशासन एवं गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विशेष आतिथ्य एवं मार्गदर्शन में सांसद कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख एवं जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव की उपस्थिति में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों का सम्मान कार्यक्रम हुआ। साथ ही पौधा वितरण कार्यक्रम भी किया गया।

कार्यक्रम में सम्मानित मितानिन व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में झमित पटेल, भारती देवांगन, कविता सिन्हा, माया ठाकुर, किरण गणवीर, शकीला बानो, रेणुका रामटेके, नारायणी देवांगन, किरण सिन्हा, सविता राजपूत, स्वलेहा बेगम, टीलेश्वरी निर्मलकर, लक्ष्मी डोंगरे, मीनाक्षी तेंबुलकर, सविता उइके इत्यादि शामिल थे। उइस अवसर पर उज्जवला योजना के तहत लाभार्थियों को गैस वितरण किया गया। जिसमें योगेश्वरी सिन्हा, कांति शेंडे, सीतादेवी सिंह, शोभा, पूनम राजपूत, भारती दास, पंपा राय, पूजा यादव आदि उपस्थित थे।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया भाजपा प्रवेश
कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारियों ने भाजपा प्रवेश किया। जिसमें विद्युत मंडल के हेमसिंह ठाकुर, जिला पंचायत से बाबूलाल देवांगन, मनरखनलाल साहू, कामतालाल सिन्हा, अंकालूदास मानिकपुरी, रामजी वर्मा आदि ने डॉ. रमन सिंह के समक्ष भाजपा प्रवेश किया।

इसके अलावा 70 वर्षीय मदनलाल सिन्हा का सम्मान किया गया। मदनलाल सिन्हा 12 साल की उम्र से आज पर्यंत दौड़ते हैं और छत्तीसगढ़ चैम्पियन वाकिंग एवं दौड़ दोनों में लगातार 7 साल से चैम्पियन हैं। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, रेखा मेश्राम, गीता साहू, मणिभास्कर गुप्ता, अंशुल श्रीवास्तव, समीर श्रीवास्तव, मनीषदास मानिकपुरी, प्रशांत झनजारे रूपनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट