राजनांदगांव

अधेड़ महिला फांसी पर झूली, बेटी-दामाद के घर आई थी
14-Jun-2022 3:23 PM
अधेड़ महिला फांसी पर झूली, बेटी-दामाद के घर आई थी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गंडई, 14 जून।
देवपुरा में महिला ने पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत देवपुरा में सोमवार दोपहर 2 बजे एक 50 वर्षीय महिला ने खेत में लगे बबूल के पेड़ में फांसी लगा ली।

बताया जा रहा है कि मृतका अपने छोटे नाबालिग पुत्र के साथ अपनी बेटी-दामाद के घर ग्राम देवपुरा आई हुई थी। मृतका मूलत: ग्राम परसाटोला (अंबागढ़ चौकी) निवासी है। महिला का नाम प्रेमबाई पति स्व. गिरीश गोस्वामी है। मृतका की एक लडक़ी और दो लडक़े हैं।
आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर गंडई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर जांच में जुट गई।
 


अन्य पोस्ट