राजनांदगांव

अपराध पर रोकथाम के लिए कारगर उपाय- कांवरे
13-Jun-2022 4:00 PM
अपराध पर रोकथाम के लिए कारगर उपाय- कांवरे

डोंगरगांव क्षेत्र में 24 घंटे रहेगी त्रिनेत्रम की नजर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 13 जून।
डोंगरगांव नगर व थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम 24 घंटे त्रिनेत्रम की नजरों में रहेगी। ट्रिपल ‘पी’ मोड पर जनधन की सुरक्षा स्थापित करने त्रिनेत्रम का लोकार्पण किया गया। त्रिनेत्रम से आदतन अपराधियों में डर पैदा हो गई है। त्रिनेत्रम संचालन समिति द्वारा 50 लाख रुपए सहयोग राशि जमा किया। गया। वहीं समिति ने 70 बैठकें आयोजित की। प्रशिक्षु अधीक्षक की पहल पर प्रथम चरण में पूरे नगर सहित थाना डोंगरगांव क्षेत्र के 10 ग्रामों में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को डोंगरगांव में  त्रिनेत्रम अभियान के प्राि चरण का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम दुर्ग संभागायुक्त महादेव कांवरे व एसपी संतोष सिंह के सानिध्य में संपन्न हुआ।  ज्ञात हो कि त्रिनेत्रम अभियान के अंतर्गत डोंगरगांव नगर थाना क्षेत्र के गांवों में आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। जिसका नियंत्रण कक्ष डोंगरगांव थाना में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। लोकार्पण समारोह में आयुक्त श्री कांवरे ने कहा कि नगर पंचायत डोंगरगांव  विभिन्न ग्राम पंचायतों व व्यापारी संघ व आमजनों का सहयोग सराहनीय रहा। उन्होंने प्रशिक्षु आईपीएस मयंक गुर्जर की पहल का स्वागत करते इसे कम्युनिटी पुलिसिंग का बेस्ट उदाहरण बताया।

इस अवसर पर एसपी संतोष सिंह ने थाना प्रभारी की प्रशंसा करते कहा कि इस अभियान से अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही आमजनों में सुरक्षा का भाव जागृत होगा। वहीं नगर पंचायत व त्रिनेत्रम संचालन समिति अध्यक्ष हीराभाई ने कहा कि यह सभी के प्रयास व मयंक गुर्जर की पहल से संभव हो पाया है।

इस अवसर दिनेश गांधी, रामकिसन महेश्वरी,   संजय महादेवा,  जयप्रकाश बढ़ई,  गौरव राय, अर्जुन कुर्रे, ललित,  देशराज जैन,  चंद्रशेखर उईके,  किशोर बोहरा,  डिकेश साहू, अशोक मालेकर समेत अन्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम गोस्वामी ने किया।

प्रतिभाएं हुई सम्मानित
त्रिनेत्रम  महोत्सव के दौरान आयोजन समिति द्वारा त्रिनेत्रम सर्व समाज छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत पूरे ब्लॉक में कक्षा 12वीं व 10वीं में प्रथम स्थान पाने वाली कशिश साहू तथा वैशाली को छात्रवृत्ति सहित स्मृति चिन्ह प्रदान किया। वहीं खेलकूद कर प्रतिभा सम्मान में राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर तीरंदाजी तथा रोलर बाल में प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी स्पोटर्स कीट देकर सम्मानित किया गया ।
 


अन्य पोस्ट