राजनांदगांव
राजनांदगांव, 11 जून। जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश यादव ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि जिला कोसरिया यादव महासभा राजनांदगांव की स्थापना 1998-99 पंजीयन क्रमांक 5424 है। पूर्व में दुर्ग-राजनंादगांव यादव समाज के रूप में संचालित किया जाता रहा है सन् 2000 से दुर्ग राजनांदगांव में स्वतंत्र रूप से संगठन संचालित कर रहे हैं, जो जिला कोसरिया यादव महासभा जिसका प्रथम जिलाध्यक्ष स्व. शत्रुहनलाल यादव एवं नगर अध्यक्ष स्व. चैनलाल यादव थे। जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक संगठन संचालित होता था। तत्पश्चात जिला अध्यक्ष स्व. दीनदयाल यादव को मनोनित किया गया एवं कार्यकारिणी के गठन की गई। नगर अध्यक्ष स्व. मदन यादव को मनोनीत किया गया था। उसके बाद 2013 को जिला यादव समाज का गठन किया गया जिला कोसरिया यादव समाज को तोडक़र जिला यादव समाज के रूप में संचालित किया।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश यादव ने कहा कि कोसरिया यादव समाज के लोगों के हित को अनदेखी करते एवं नगर इकाईयों से हटकर संक्षिप्त रूप से कुछ लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुन: 2017 में जिला कोसरिया यादव महासभा 5424 इसी पंजीयन व कोसरिया यादव समाज के लोगों के हित को ध्यान में रखते संगठन में एकजुटता स्थापित किया गया। जिसमें नगर व सर्किल संगठनों ने सामंजस्य स्थापित कर संचालित किया जा रहा है। निर्वाचन के माध्यम से जिलाध्यक्ष की नियुक्ति तथा वृहद कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिला संगठन के एकजुटता को देखते संगठन को आगे बढ़ाते जिला कोसरिया यादव महासभा ने संभागीय गठन 2018 में किया गया। तद्पश्चात 5 जिलों के जिलाध्यक्ष की सहमति से छत्तीसगढ़ प्रांतीय कोसरिया यादव समाज का गठन किया गया, जो पूर्व में रायपुर से संचालित थी। जिसका प्रांतीय अध्यक्ष स्व. रामकुमार यादव थे। अब यह प्रांतीय संगठन के माध्यम से कई जिला संगठन संचालित है व सभी जिला प्रांतीय संगठन के प्रति उत्तरदायी है, इसलिए किसी को जिला कोसरिया यादव महासभा 5424 को भंग करने का अधिकार नहीं है। प्रांतीय संगठन के निर्देशानुसार सभी संबंधता वाले जिला संगठन प्रांतीय संगठन से अनुमति प्राप्त कर जिला संगठन की गतिविधियों को संचालित करेगा एवं जिला एवं प्रांतीय संगठन के अनुमोदन के बिना या बिना सूचना के कार्यवाही संचालित किया जाता है तो अवैध माना जाएगा।
कार्यवाहक जिलाध्यक्ष महेश यादव ने आगे कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से जिला कोसरिया यादव महासभा को बदनाम करने की नियत से अवैध रूप से 19 जून 2022 को चुनाव की घोषणा की गई है। जो पूर्णतरू असत्य है, जो कि जिला कोसरिया यादव महासभा 5424 इसका खंडन करती है एवं सभी नगर इकाई व सर्किल संगठन से अपील करती है कि जब तक जिला के लेटर पैड 5424 का आदेश न प्राप्त हो तब तक उक्त चुनाव प्रक्रिया से दूर रहे।


