राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 11 जून। कृषि विभाग द्व्रारा संचालित एक्सटेंशन रिफाम्र्स आत्मा योजनांतर्गत बीएमसी भवन कौरिनभाठा राजनांदगांव में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत किसान संगवारियों का खरीफ पूर्व बैठक एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस दौरान उप संचालक कृषि जीएस धु्रर्वे ने प्रत्येक किसान संगवारियों को 20 हेक्टयर में धान के बदले अन्य फसल का लक्ष्य प्रदाय किया। उन्होंने गौठान में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग से फसल एवं मिट्टी में होने वाले फायदे के बारे में जानकारी दी और गांव में किसानों बीच जाकर प्रसार-प्रचार करने कहा। अनुविभागीय कृषि अधिकारी एसएल देशलहरा ने धान के बदले अन्य फसल दलहन-तिलहन लघु धान्य फसल रागी, कोदो, कुटकी के फसल लगाने की जानकारी दी। उन्होंने शासन से मिल रहे फसलों के समर्थन मूल्य के बारे में बताया। कृषि विकास अधिकारी अविनाश दुबे ने किसान संगवारियों एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी देते योजनाबद्ध तरीके से क्रियान्वयन करने की जानकारी दी। सहायक तकनीकी प्रबंधन विजय यादव ने बैठक एवं प्रशिक्षण का संचालन करते प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी के साथ आत्मा योजना एवं कृषि विभाग द्वार संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में विकासखंड की किसान संगवारी एवं मैदानी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।


