राजनांदगांव

खैरागढ़, 6 जून। राजपूत क्षत्रिय महासभा उप समिति खैरागढ़ के नवयुवक मंडल महिला मंडल एवम गणमान्य स्वजातीय बँधुओं ने हजारों की संख्या में उत्साह के साथ स्थानीय श्री बांके बिहारी मंदिर से महाराणा प्रताप की विशाल तैल चित्र के साथ महाराणा प्रताप अमर रहे, आन बान शान रहे जय घोष के साथ शोभायात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर युवक- युवतियों ने तलवारबाजी की कला का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर नवयुवक युवतियां ने हाथों में तलवार बाजी करते हुए मस्जिद चौक, राजीव चौक, इतवारी बाजार, बक्शी मार्ग, गोलबाजार होते हुए बांके मंदिर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा को सफल बनाने में उपसमिति खैरागढ़ के समस्त स्वजतीय बंधुओ का सहयोग रहा।
इस अवसर पर उपसमिति खैरागढ़ के उपाध्यक्ष ठा. श्री धर्मा सिंह के नेतृत्व में युवा मंडल के अध्यक्ष श्री प्रवीण सिंह, शुभम सिंह, दिपेश सिंह, मनीष सिंह, रोहन सिंह वसु सिंह, विश्वनाथ सिंह, महिला मंडल की जानकी सिंह, रश्मि सिंह, श्री मति कमलेश सिंह, किरण सिंह, सृष्टि सिंह, मुस्कान बैस शिया स्वाति सिंह वसुंधरा सिंह नियति सिंह, विजिया सिंह वस्थला,स्नेहा सिंह, मोक्षराज सिंह, वेदांत सिंह, मन्नत सिंह, भावेश सिंह, मानस सिंह उज्जवल सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, श्री शेर सिंह, श्री जितेंद्र सिंह, गोपाल कृष्ण, खिलेश्वर सिंह, गिरधर सिंह मूर्ति शरण सिंह .हिमांचल सिंह महेंद्र सिंह दिनेश सिंह अजय सिंह राजपूत,कमल नारायण सिंह अवधेश सिंह आदि ने भव्य रैली निकली।