राजनांदगांव
राजनांदगांव, 5 जून। वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख ने शनिवार को मोदी सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अपने बयान में कहा कि केंद्र में बैठी मोदी सरकार सबका साथ और सब के विकास के साथ देश को प्रगति पथ पर ले जाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
खूबचंद पारख ने कहा कि कोई भी राष्ट्र अपने आपको, अपने इतिहास को, अपनी जड़ों को, अपनी शक्तियों को और अपनी सफलताओं को जाने बिना अपनी घरेलू या विदेश नीतियों का निर्माण नहीं कर सकता। यही सब जानते हुए मोदी 140 करोड़ लोगों का पूरे विश्व में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और उनकी शक्ति आज विश्व में पांचवें स्तर पर आ चुकी है। पारख ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है।
श्री पारख ने कहा कि आज विश्व जगत में मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी विशिष्ट छाप छोडऩे में सफल रहा है। भारत की दुर्लभ क्षमता और डेमोक्रेसी डेमोग्राफी तथा डिमांड के अवसर का लाभ मोदी के कुशल कार्यक्षमता से उठाया है, अगर हम इसमें कूटनीतिक रूप से सफल हुए तो विश्व के सभी देश हमारी और देखेंगे और भारत पूनम विश्व गुरु बनेगा।
देश की जनता समझ चुकी है कि भाजपा के नेतृत्व में ही देश स्थाई, सशक्त, दूरदृष्टियुक्त और प्रगतिशील सरकार के रूप में मोदी देश को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।


