राजनांदगांव

2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में 156 करोड़ की राशि अंतरित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 2 जून। शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों के जीवन में समृद्धि और खुशहाली ला रही है। इस योजना के तहत जिले के किसानों ने 101 करोड़ 40 लाख रुपए की राशि का आहरण कर लिया गया है। लगभग 80 प्रतिशत किसानों ने राशि का आहरण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त 2 लाख 11 हजार 153 किसानों के खाते में 156 करोड़ 33 लाख 38 हजार रुपए की राशि अंतरित की गई है। खरीफ के पहले राशि मिलने पर किसानों में खुशी एवं उत्साह है। इस राशि से खेती किसानी की तैयारी में भी मदद मिल रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अधिकारियों को बैंक में व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों को कोई तकलीफ नहीं होना चाहिए।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत ग्राम छुरिया के किसान मनोज कुमार ने 3 लाख 22 हजार 365 रुपए, ग्राम आल्हा नवागांव के किसान भौंरदास ने 1 लाख 62 हजार 100 रुपए, ग्राम सिंघाभेड़ी के किसान गोवर्धन ने एक लाख 50 हजार 124 रुपए, ग्राम लुलीकसा के किसान महेन्द्र कुमार ने एक लाख 47 हजार 133 रुपए तथा ग्राम सिंगदई के किसान मदनदास को 47 हजार 157 रुपए प्रथम किस्त प्राप्त किया है। ग्राम छुरिया के किसान मनोज कुमार ने बताया कि प्राप्त राशि का उपयोग जोताई के लिए ट्रैक्टर में उपयोग हेतु डीजल खरीदने में कर रहे हैं। प्रगतिशील किसान खेमलाल देवांगन ने कहा कि न्याय योजना की राशि मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। ग्राम सीताकसा के किसान जनकराम साहू ने बताया कि खेती किसानी के पहले राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि मिलने से खाद खरीदेंगे। खेती के लिए अच्छी तैयारी हो सकेगी।