राजनांदगांव

सेवानिवृत्त 4 निगम कर्मियों को दी विदाई
01-Jun-2022 3:39 PM
सेवानिवृत्त 4 निगम कर्मियों को दी विदाई

महापौर ने शॉल-श्रीफल देकर दी शुभकामनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 1 जून।
राजनंादगांव नगर निगम में पदस्थ 4 कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर महापौर हेमा देशमुख ने शाल-श्रीफल देकर शुभकामनाएं दी।
सभी कर्मियों को निगम में अपनी विशिष्ट सेवाएं देने पर महापौर ने धन्यवाद दिया। निगम के सभागृह में आयोजित विदाई समारोह में पंप अटेडेन्ट शिवबालक सिन्हा, वाहन चालक शब्बर अली, भृत्य मनोज मेश्राम  एवं सफाई कामगार बिलासा मनोज को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गयी।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष  हरिनारायण पप्पू धकेता, आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी समेत दुलारी बाई साहू, गणेश पवार, ऋषि शास्त्री,  संजय रजक, यूके रामटेके द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया तथा चारों कर्मचारियों को अवकाश नगदीकरण का चेक दिया गया।

महापौर श्रीमती देशमुख ने कहा कि निगम के लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे कर्मचारी मेहनत व लगन से कार्य करते हैं और वहीं कर्मचारी हमारे बीच से सेवानिवृत्त हो रहे है, तो दुख होता है। सभी ने अपने कर्तव्यों का सच्चे मन से निर्वहन करते अपने जीवन का बहुमूल्य समय दिया है। उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारी-कर्मचारियों को जनता को सीधे फेस करना पड़ता है। यह कठिन कार्य है, जिसे यहा के कर्मचारी बखूबी निभाते हैं। अब आप अपने परिवार के दायित्वों को बखूबी निभाये और हंसी खुशी जीवन व्यतित करें। ऐसी भगवान से प्रार्थना करते  आप लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि नगर निगम एक परिवार की तरह है, आयुक्त उसका मुखिया होता है और अधिकारी-कर्मचारी परिवार के सदस्य होते हैं। मुखिया की जवाबदारी होती है कि परिवार में कोई तकलीफ  न हो। शासकीय विभाग में कर्मचारी कार्य के आधार पर दंड एवं इनाम का हकदार होता है, पर व्यक्तिगत रूप से मुखिया किसी को दंड नहीं देना चाहता। उन्होंने कहा कि जिंदगी नौकरी से नहीं, बल्कि नौकरी के लिए जिंदगी है। हम अपने परिवार को छोडक़र नौकरी करने आते है और यहां एक नया परिवार बनाते हंै और परिवार को निभाते भी है। इस दौरान निगम अध्यक्ष श्री धकेता ने भी अपने विचार रखे।

समारोह में आभार प्रदर्शन कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके एवं संचालन संजीव मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्र.कार्यपालन अभियंता कामना सिंह यादव, सहायक अभियंता दीपक अग्रवाल व संदीप तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी भूपेन्द्र वाडेकर ,प्र. कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित अधिाकरी कर्मचारी उपस्थिति थे।
 


अन्य पोस्ट