राजनांदगांव
भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका सीएम का पुतला
12-May-2022 3:08 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 12 मई। जिला भाजपा महिला मोर्चा ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय के सामने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो पुतलों का दहन किया। पुतला दहन के पूर्व महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते उनसे इस्तीफे की मांग की। इस दौरान पुलिस बल भी मौजूद थी।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष किरण साहू एवं महामंत्री देवकुमारी साहू ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सूरजपुर में अपनी फरियाद लेकर आई महिला के साथ खराब बर्ताव किया, उससे महिला जगत का अपमान हुआ है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे