राजनांदगांव
पार्षद कार्यालय में विस्तार योजना की बैठक आयोजित
11-May-2022 5:31 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 11 मई। भाजपा संगठन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे जन्मशताब्दी कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत 10 मई को पार्षद शरद सिन्हा के कार्यालय में राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के जयस्तंभ चौक, गोलबाजार (दक्षिण मंडल) वार्ड क्र. 26 के शक्ति केंद्र के 4 बूथों पर विस्तार योजना तहत बैठक आयोजित किया गया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष तरुण लहरवानी, अशोकदित्य, पार्षद शरद सिन्हा, सुमित आजमानी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक का संचालन करते भाजपा शहर उपाध्यक्ष नागेश यदु ने उपस्थित बूथ अध्यक्ष-सचिव से आगामी कार्ययोजना पर चर्चा कर विस्तृत जानकारी साझा की।
बैठक में विपुलाधर चौहान, मोती श्रीवास, मोहन सिंह गढेवाल, शैलेंद्र अवचट, कृष्णा ठाकुर, नीरज शर्मा, सौरभ खंडेलवाल व राजू परमार उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे