राजनांदगांव

बड़े कुसमी में कार्यकर्ताओं को किया चार्ज
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 9 मई। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्मशताब्दी वर्ष पर शक्ति केन्द्र कार्यविस्तार योजना के अंतर्गत में डोंगरगढ़ ग्रामीण मंडल के शक्ति केंद्र पलांदूर के बूथ ग्राम बड़े कुसमी में विस्तारक एवं बस्तर संभाग प्रभारी व प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन मेश्राम ने संगठन स्तर पर चर्चा कर मिशन 2023 के लिए चुनावी युद्ध में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली, भ्रष्टाचार और शराबबंदी जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
इस अवसर पर शक्ति केंद्र प्रभारी छबील साहू, डोंगरगढ़ बूथ पालक टूमन पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक महेंद्र वर्मा, सहसंयोजक बोधन साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मुरली गेडाम, छीपा बूथ अध्यक्ष धर्मेंद पटेल, सचिव दिनेश पैकरा, तीरथ चंदेल, आशीष पटेल, विमल पैकर, रवि साहू, भजन पटेल, सालिक पटेल, लक्ष्मण पटेल, बिसालिक पटेल, कोमल कवर, गंगाधर पटेल, पूर्व सरपंच हीरालाल आम्बादे एवं अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।