राजनांदगांव
कपिलदेव सिंह का निधन
30-Apr-2022 4:53 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबागढ़ चौकी, 30 अप्रैल। नगर के प्रमुख शिक्षाविद सेवानिवृत्त प्राचार्य कपिलदेव सिंह (88) का गुरुवार की रात निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वे अपने पीछे 3 पुत्र, 2 पुत्रियों सहित नाती-पोतों का भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार नगर के शिवनाथ मुक्तिधाम में किया गया। अंतिम यात्रा में नगर के हर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। शोकसभा में श्री सिंह को नगर के प्रमुखजनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे