राजनांदगांव
प्रदेश अध्यक्ष से भाजपा पार्षद दल ने की मुलाकात
26-Apr-2022 3:54 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजनांदगांव, 26 अप्रैल। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय का गत् दिनों राजनांदगांव आगमन पर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु के नेतृत्व में भाजपा पार्षद दल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने पार्षदों से स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की।
नेता प्रतिपक्ष श्री यदु ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय से मुलाकात काफी महत्वपूर्ण रही। इस दौरान उनसे संगठन सहित निकाय क्षेत्र की समस्याओं और विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष ने पार्षद दल से विस्तृत चर्चा की। उन्हें शहर में बदहाल सफाई व्यवस्था, पेयजल संकट, बाधित विद्युत आपूर्ति जैसी कई समस्याओं से अवगत कराया गया। अध्यक्ष साय ने पार्षदों का मार्गदर्शन भी किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे